मुख्यमंत्री ने सारण के जदयू जिलाध्यक्ष से चर्चा में कहा की सात निश्चय योजना में कोताही बरतने वालों के खिलाफ होगी कारवाई

छपरा-:सारण जिला जदयू अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मिलकर सात निश्चय योजना की प्रगति और गुणवत्ता पर विस्तृत चर्चा किया। पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुँचे सारण जदयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने जिला संगठन और जिला में हो रहे विकास कार्यो पर घंटे भर चर्चा किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हुई चर्चा का मुख्य बिंदु सात निश्चय योजना और सांगठनिक स्वरूप ही था। जिलाध्यक्ष ने बताया कि संगठन को विस्तार देने और समाज के सभी वर्ग को सम्मान देने की उनकी कोशिश को मुख्यमंत्री ने सराहा और समाज के आखिरी व्यक्ति तक विकास की रौशनी को पहुंचाने में व्यवस्था को दल का सहयोग प्राप्त हो ऐसी व्यवस्था करने पर बल देने को कहा। सरकार की सभी योजनाओं का प्रचार प्रसार और उसकी गुणवत्ता की निगरानी भी करने का निर्देश प्राप्त हुआ। गुणवत्ता में बिना कोई समझौता किये हुए प्राक्कलन के अनुसार कार्य सम्पूर्ण करने पर विशेष बल देने का निर्देश मुख्यमंत्री द्वारा प्राप्त हुआ। जिलाध्यक्ष श्री राजू ने बताया कि पंचायतो में चल रहे सात निश्चय योजना के तहत नली गली योजना में कोई कोताही नही बरती जाये इसका ख्याल जनता को भी रखना है।योजना में ढिलाई बरतने वालो को किसी भी कीमत पर बख्सा नही जायेगा। माननीय मुख्यमंत्री ने भी तत्काल इसपर अधिकारियों को जांच पड़ताल कर गुणवत्ता पूर्ण कार्य नही करने वालो पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया। जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संगठन की गतिविधियों पर संतोष जताया और जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम को शुभकामना देते हुए सरकार के सात निश्चय का दल के स्तर पर भी प्रचार प्रसार करने को कहा ।