छपरा में युवा शक्ति के बैठक में उठा सत्ता में भागीदारी की मांग


छपरा: रविवार को स्थानीय परिसदन में युवाओ की बैठक की गई । बैठक का संचालन बिहार प्रदेश के युवा जद यू के नेता डॉ.विशाल सिंह राठौर ने करते हुए कहा की युवाओं को अपनी आबादी के हिसाब से सत्ता में भागीदारी के लड़ाई लड़नी होगी।युवाओं की आबादी देश में आज 66%है मगर सत्ता में हिस्सेदारी न के बराबर,जबकि पार्टी की रीढ़ युवा वर्ग ही होते है।इस लिये यूवा अपनी शक्ति को पहचाने।इस अवसर पर यूवा संबाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये बिहार प्रदेश् छात्र जद यू के महासचिव शेख नौशाद ने कहा की आज युवा अपने को ठगा महसूस कर रहा है जहा विश्वविद्यालय के सीनेट,सिंडिकेट में छात्र नेताओ को जाना चाहिये वहा ऐसे लोग जाते है जिन्हें छात्रो की मूलभूत समस्याओ की जानकारी भी नही रहती है। वही युवा नेता प्रभास शंकर और कुमार भार्गव ने कहा की युवा अब जग चुके है, अपने हक़ की लड़ाई के लिये।इस अवसर पर छात्र नेता सुमित सिंह,मोहित सिंह,प्रकाश सिंह,यूवा नेता विजय राज,अंकित सिंह,पवन गुप्ता, विजय सिंह आदर्श,अभय सिन्हा,अमित सिंह,मोनू सिंह,रौशन कुमार भारती मुख्य रूप से थे।