अवतार नगर मे बैंक से पैसे निकालने के विवाद मे मारपीट

“””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””

डोरीगंज(सारण)-:
“”””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर चैन गाँव मे बैंक से पैसे निकालने के विवाद को लेकर बैंक कर्मचारी के भाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है ।

इस संबंध मे फतेहपुर चैन निवासी अक्षय कुमार रंजन ने स्थानीय थाने मे एक प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे कहा गया है कि गाँव के ही नवल राय एवं राहुल कुमार मेरे भाई अमित रंजन के पेमेंट बैंक से पैसा निकासी करने गए थे तभी लिंक फेल होने के कारण पैसा नही निकल सका ।
जिसके बाद वे लोग वहाँ से चले गए और फिर शाम मे मै जब बगल के ही बसुधा केन्द्र मे बैठा था तभी वे लोग पहुँचकर मेरे साथ गाली गलौज करने लगे और कहने लगे की तुम्हारे भाई ने पैसा फंसा दिया जिसके बाद वे लोग मेरे साथ मारपीट की और काउंटर पर तोड़फोड़ करते हुए काउंटर से 25 हजार रुपए निकालकर चले गए ।

थानाध्यक्ष रामयश राय ने बताया कि मामले मे प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है ।