ट्रक से स्कॉर्पियो मे ठोकर मार कर भाई की जान लेने की कोशिश

डोरीगंज (सारण ):
“”””””””””””
किसी बात को लेकर रिश्तो मे घुली चली आ रही कड़वाहट ने एकाएक ऐसा रूप धारण कर लिया कि भाई ही अपने सहोदर भाई की जान का दुश्मन बन बैठा ।

मामला डोरीगंज थानाक्षेत्र के मेहरौली गाँव की है इस संबंध मे उक्त गाँव निवासी लालमोहन राय ने अपने ही छोटे भाई नीतेन्द्र राय के विरूद्ध दो दिन पूर्व आरा छपरा पुल पर ट्रक से उनकी स्कार्पियो मे ट्रक टक्कर मार जानलेवा हमले की साजिश करार देते हुए अपने छोटे भाई के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है ।

जिसमे बताया है कि दो दिन पूर्व आरा से छपरा घर लौटने के दौरान आरा छपरा पुल पर उनके सहोदर भाई नीतेन्द्र राय ने पुरानी रंजिश मे आकर बदले की भावना से जानबूझकर उनकी स्कार्पियो मे ट्रक से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया जिस घटना मे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए ।

थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि मामले की जाँच कर कारवाई की जा रही है ।