▶️युवक के दाहिने सीने में लगी गोली
जमुई। (संजीव कुमार सिंह) :
जमुई जिला के बरहट प्रखंड के मलयपुर थाना क्षेत्र के पतौना गांव में अपराधियों ने नेमन मंडल के पुत्र दिलीप मंडल को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली युवक के दाहिने सीने में लगी है। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद युवक को पटना रेफ़र कर दिया गया। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों की बात माने तो गांवके कुछ दिन पहले गांव के सुभाष मंडल और दिलीप मंडल के बीच किसी बात को लेकर झड़प हुई थी । झड़प के बाद सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन गुरुवार की देर शाम पहले से घात लगाए सुभाष मंडल ने दिलीप मंडल पर गोली चला दी। दिली गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गोली लगने की सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश शरण मामला की छानबीन कर रही है।




Recent Comments