
जमुई (संजीव कुमार सिंह) :
जमुई जिले के खैरा प्रखंड के सीआई नजीम अख्तर को निगरानी की टीम ने 10 हजार रुपया रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। निगरानी की टीम जहां सीआईए को गिरफ्तार करने में जहां सफल हुआ वही जिले में निगरानी की टीम को आने से हडकंप मच गया है ।निगरानी की टीम ने एक रणनीति बनाकर गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया और निगरानी के जाल में सीआई फंस गया और रिश्वत लेते उसे गिरफ्तार कर लिया गया । 9 सदस्य निगरानी टीम का नेतृत्व कर रहे थे निगरानी डीएसपी एसके मौआर ने कार्रवाई के बाद परिसदन में बताया कि रायपुरा गावं के नवीन कुमार यादव नामक व्यक्ति ने दाखिल खारिज में सीआई के द्वारा 10 हजार रुपया रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। रिश्वत मांगने के मामले में जांच की गई। जांच में यह मामला सही पाया गया। तदोपरांत 9 सदस्य टीम का गठन किया गया। टीम के सदस्य खैरा बाजार स्थित सीआई के निजी आवासीय कार्यालय से उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया। बताया जाता है कि सीआई नजीम अख्तर ने नवीन को पैसे लेकर अपने आवासीय कार्यालय में बुलाया था। निगरानी डीएसपी ने बताया कि सीआई पर आगे की कार्रवाई पटना में की जाएगी। उन्होंने बताया कि धावा दल में डीएसपी राजेंद्र प्रसाद, निरीक्षक विंध्याचल प्रसाद, निरीक्षक एमके जायसवाल शामिल थे। उन्होंने यह भी कहाकि
2 दिन से जमुई में विजिलेंस की टीम पहुंच कर सीआई के हर गतिविधि पर ध्यान दिए हुए था।




Recent Comments