
छपरा । सोमवार को चौथी श्रमिक स्पेशल ट्रेन द्वारा गुजरात के राजकोट से छपरा जं. पहूॅची। इसके पूर्व दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन सूरत से तथा एक ट्रेन तेलंगना से आ चुकी है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा ट्रेन से आये श्रमिक बंधुओं की आगवानी की गयी। इसके बाद बारी-बारी से लोगो के उतरने का सिलसिला शुरू हुआ। लोगों ने अपने धैर्य का परिचय दिया और सभी प्रक्रियाओं का समुचित रूप से पालन किया। प्लेट फार्म पर हीं लोगों को और उनके बैग या थैले को सैनिटाइज किया गया। इसके लिए टीम लगी हुयी थी। प्लेटफार्म से बाहर निकलने पर सभी की स्क्रीनिंग की गयी जिसके लिए 14 काउण्टर बनाये गये थे और सभी काउण्टर पर दो-दो प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मी लगाये गये थे। इसके बाद सभी लोगों को जिला प्रशासन द्वारा तैयार कराये गये फुड पैकेट्स और पानी का बोतल दिया गया। बच्चों को अलग से बिस्कीट, टॉफी और कुरकुरे का पैकेट दिया गया, तत्पष्चात् लोगों को उनके गंतब्य के जिलों में बसों के माध्यम से भेज दिया गया। जं. पर काफी अच्छी व्यवस्था की गयी थी, छपरा जंक्षन को फुलों और गुब्बारों से सजाया गया था। प्रवासी यात्री छपरा पहूॅच कर काफी खुश दिखे। आगंतुकों के द्वारा यहॉ की गयी व्यवस्था को काफी अच्छा बताया गया।
छपरा जं. पर आज आये 1206 लोगों में सबसे अधिक सारण जिला के 351, रोहतास के 128, लखीसराय के 116, गोपालगंज के 83, भोजपुर के 79, जमुई के 74, सिवान के 67, समस्तीपुर के 63, पटना के 57, पष्चिम पंचारण के 53, भागलपुर के 52, मुजफ्फरपुर के 42 और गया के 41 व्यक्ति शामिल थे।
इस अवसर पर मीडिया से वार्ता में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि आये हुए सभी लोगों को उनके गृह जिला में भेजा जा रहा है जहाँ से उन्हें उनके गृह प्रखंड में बनाए गये क्वेरेंटीन कैम्प में रखा जाएगा। सारण जिला में भी जो 351 लोग आज राजकोट से आये हैं उन्हे भी उनके गृह प्रखंड में बनाये गये क्वेरेंटीन कैम्प में भेजा जा रहा है। इस कैम्प में उन्हें 21 दिन रखा जाएगा। वहाँ सभी लोगां को डिग्निटी किट उपलब्ध कराया जाएगा। जिसमें पहनने का कपड़ा, थाली-ग्लास, बाल्टी-मग, साबुन-सर्फ, ऐनक-कंघी, टूथपेस्ट-ब्रस आदि रहेगा। इसके अतिरिक्त मच्छरदानी और दूध का पैकेट भी दिया जाएगा। इन कैम्पों में सुबह में नाष्ता और दो बार का भोजन ससमय उपलब्ध कराया जाएगा। इन कैम्पां में मनोरंजन के लिए एलसीडी टेलिविजन भी लगाया गया है तथा सुबह-शाम योगाभ्यास भी कराया जा रहा है।




Recent Comments