गड़खा में फिर दो बाइक चोरी
गड़खा:गड़खा थाना क्षेत्र के अलग -अलग जगहों से 2 चोरी हो गई। इस संबंध में भेल्दी थाना क्षेत्र के सराय बॉक्स निवासी मधुकर प्रसाद के पुत्र सोनू कुमार ने थाने में आवेदन दिया।जिसमें कहा कि सिद्धिविनायक विवाह भवन में शादी में न्योता करने आया था जब वापस आया बाइक चोरी हो।गई थी। वहीं भेल्दी थाना क्षेत्र के लगनपूरा पचरुखी गांव निवासी चुन्नीलाल राय ने थाने में दिए आवेदन में कहाकि मिठेपुर में शादी में न्यौता में शामिल होकर जैसे बहार आया बाइक चोरी हो गई।थानाध्यक्ष किशोरी चौधरि ने कहाकि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।