
मशरक। एक तो कोरोना महामारी और उसके साथ लगातार हो रही बारिश से नदी के बढ़ते जलस्तर को देख किनारे बसे मशरक प्रखंड के कई पंचायत के ग्रामीणों में चिंता का विषय बन गया है। लगातार बारिश होने तथा नदी में जलस्तर का बढ़ते देख किसान भी परेशान हो गए हैं। बारिश के अत्यधिक पानी हो जाने के कारण निचले इलाकों के कई घरों के पास तक पानी पहुच गया है। जिससे मकानों में रहनेवाले परिवारों की चिंता बढ़ गई है। वहीं किसानों के खेत मे बारिश का पानी लग गया है। और नदी में लगातार बढ़ रहा पानी खेतों तक पहुंच गया है। जिन किसानों ने धान की रोपनी करना, कही ना कही पत्थर पर दुभ जमाने जैसा है। वहीं जिन किसानों का खेत उच्चे जगह पर है उनके लिए तो इस बार का बारिश का पानी कही ना कही काफी हद तक सही साबित हुआ है। और उनका खेती करना बहुत ही आसान हो चुका है। नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से अभी तक सरकार के तरफ से कोई गाइडलाइन नहीं आया है और ना ही प्रशासन के तरफ से किसी भी तरह से जागरूक किया जा रहा है।




Recent Comments