ब्रिम्स हॉस्पिटल ने तरैया में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर,दो सौ मरीजो का हुआ उपचार
तरैया(सारण):07.10.2018।
रामबाग स्थित ब्रिम्स हॉस्पिटल ( डॉ. बिरेन्द्र राय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड) के द्वारा रविवार को तरैया ठाकुरबाड़ी परिसर में 7वाँ निःशुल्क स्वस्थ्य जाँच शिविर लगाया गया।जिसमें लगभग 200 गरीब रोगियों का निःशुल्क उपचार किया गया और मुफ्त में आवश्यक दवाइया भी दी गयी।शिविर में चिकित्सक डॉ.आर. के. यादव, एएनएम प्रतिमा कुमारी, भारती नायक,फार्मासिस्ट प्रियंका सिंह,लैब टेकनीशियन रंजन सिंह एवं निकेश यादव ने मरीजो का उपचार किया।शिविर का संचालन डॉ.मुकेश यादव ने किया।उक्त मौके पर डॉ मुकेश ने कहा कि हमारा उद्देश्य गाँव और दूर दराज के वैसे लोग जिनका पैसे के अभाव में उपचार नही होता है।उन गरीब रोगियों का निःशुल्क उपचार करना है।और गाँव के लोगो को स्वछता के प्रति जागरूक करना है ताकि उन्हें कई बीमारियों से छुटकारा मिल जाय।इस तरह के शिविर का आयोजन हमारी हॉस्पिटल लगभग प्रखण्ड के सभी गाँवो में करेगी।जिससी गरीब और मजदूर लोगो को लाभ मिल सके।उक्त मौके पर शत्रुध्न सिंह,प्रमुख प्रतिनिधि गणेश सिंह,नागेंद्र यादव,हरिकिशोर यादव,गणेश तिवारी व अन्य मौजूद थे।