पानापुर (सारण) समकालीन अभियान के तहत रविवार की शाम स्थानीय थाने की पुलिस ने धेनुकी गांव में छापेमारी कर एससी एसटी  मामले के नामजद दो आरोपितो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित धेनुकी गांव निवासी कृष्णा राय एवं वकील राय बताये जाते हैं। मालूम हो कि धेनुकी गांव निवासी कृष्णा मांझी ने मारपीट कर जख्मी करने एवं जातिसूचक अपशब्दो का प्रयोग  करने का आरोप लगाते हुए दोनो पर अगस्त  2020 में प्राथमिकी दर्ज करायी  थी।थानाध्यक्ष महम्मद जकारिया ने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया गया है।