मारपीट के मामले में पाँच पर प्राथमिकी दर्ज
#परवेज़ अख्तर/सीवान;
गोपालगंज : जिले के भोरे थाना क्षेत्र के भीखाछापर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पांच लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया जाता है कि भीखाछापर गांव निवासी राजदेव राम अपने भाई नगीना राम के साथ घर के पास ही बिखरे ईंट को किनारे कर रहे थे कि उनके ही पड़ोसी राजवंशी राम, लक्ष्मण राम, बबलू राम, विधाता राम एवं रवि राम ने दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया. साथ ही बचाने आयी बेटी भी मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिये. पुलिस प्राथमिकी दर्ज क रते हुए मामले की छानबीन कर रही है.




Recent Comments