उजाला क्रिकेट क्लब एकमा ने महाराणा प्रताप क्रिकेट टूर्नामेंट पर जमाया कब्जा
विनीत कुमार, एकमा
    प्रखण्ड क्षेत्र के आमडाढ़ी गांव के लछि बाबा ब्रह्म स्थान खेल मैदान में आयोजित महाराणा प्रताप क्रिकेट लीग टी 20 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उजाला क्रिकेट क्लब व देव इलेवन चैनपुर के बीच खेला गया। रविवार के दिन खेले गए इस खिताबी मुकाबले में उजाला क्रिकेट क्लब ने देव इलेवन चैनपुर को 64 रन से हराया।

खिलाड़ी को पुरस्कार देते रंजीत सिंह


     फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुवे उजाला क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी देव इलेवन की टीम अपने सभी विकेट गंवाकर महज 161 रन ही बना सकी।

पुरस्कार देते प्रमोद सिग्रीवाल


मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार परवेज को जबकि मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार विनय यादव को दिया गया।
       मैच समाप्ति के बाद पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुवे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माँ मनोकामना सिद्धि ट्रस्ट के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि खेल में जीत हार तो लगी रहती है लेकिन मान लीजिए तो हार है और ठान लीजिये तो जीत है। उन्होंने कहा कि जिस  खेल भावना का परिचय खिलाड़ियों ने दिया वो काबिले तारीफ है।

यामहा बाइक के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी


अपने संबोधन में भाजपा नेता प्रमोद सिग्रीवाल ने कहा कि आयोजन समिति ने शानदार प्रतियोगिता का आयोजन कराया। इसके लिए ये लोग बधाई के पात्र हैं।
विजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी के साथ यामहा बाइक दिया गया जबकि उपविजेता टीम को फ्रीज दिया गया।

उपविजेता टीम को फ्रीज देते जिप सदस्य रूपेश सिंह छोटू


वही कमेंटेटर व अंपायर के लिए भी अलग अलग पुरस्कार दिए गए।
पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन ऋतू राज सिंह ने किया।

फाइनल मुकाबले का उद्घाटन करते अतिथि व लहराता तिरंगा


कार्यक्रम को जिप सदस्य रूपेश सिंह छोटू, महेश सिंह, नागेंद्र सिंह, चंदेश्वर सिंह, सुग्रीव सिंह, चैतेन्द्र सिंह आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान ऋतू राज सिंह, घनश्याम सिंह, अभिमन्यु सिंह, हुडी बाबा, बुधन तिवारी, महेश पांडे आदि उपस्थित थे।