
छपरा/दिघवारा। आज दिनांक 24 फरवरी 2021 को दोपहर 1 बजे दिघवारा प्रिमियर लिग (DPL) का रंगा रंग उद्घाटन हुआ।कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के पुर्व बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह, विधानपरिषद प्रत्याशी सुधांशु रंजन और राम जंगल सिंह कॉलेज के सचिव अशोक कुमार सिंह ने सामुहिक रुप से किया।उद्घाटन के बाद सभी मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।उसके बाद खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए राकेश सिंह ने कहा कि खेल को खेल की भावना की तरह खेलना चाहिए।क्योंकि इसमें किसी एक को पराजित का सामना करना ही पङता है।इससे उदास नहीं होना चाहिए।वही सुधांशु रंजन नें सभी खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी।अशोक सिंह नें ऐसे टूनार्मेंट कराने के लिए आयोजक समिति को धन्यवाद दिया।उद्घाटन मैच मानुपुर और जलालपुर के बीच खेला गया।मानुपुर नें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 147 रन बना पाई।वहीं जवाब में जलालपुर की टीम 115 रन ही बना पाई।इस तरह मानपुर नें उद्घाटन मैच 32 रनों से जीत लिया।मैच का आयोजन दीपक सिंह, बिहारी सिंह, अमित कुमार आदि नें किया है।इस मौके.पर राधिका मेगा मार्ट के मालिक मुन्ना सिंह, रौशन मिश्र, युगल किशोर,अमरेंद्र चौरसिया, दीपक गुप्ता, अब्दुल्ला हसन आदि मौजूद थे।




Recent Comments