मां काली मंदिर की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई विशाल कलश यात्रा

मांझी। सारण
मांझी उत्तर टोला स्थित नव निर्मित मां काली मंदिर की मूर्ति का पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुक्रवार को विशाल कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हो गया। श्रीराम घाट से निकली कलश यात्रा प्रखंड मुख्यालय चौबाह स्थान गढ़ बाजार आदि के रास्ते मंदिर परिसर पहुंची जहाँ विद्वान ब्राम्हणों ने हवन पूजन के साथ अनुष्ठान प्रारम्भ किया।

अनुष्ठान के यजमान कृष्णा सिंह पहलवान व नीतू सिंह ने बताया कि सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ पूर्ण होने के उपरांत मंदिर परिसर में 24 घण्टे का अखण्ड अष्टयाम प्रारम्भ होगा तथा अष्टयाम सम्पन्न होने के साथ ही भंडारा आयोजित किया जाएगा। कलश यात्रा में घनश्याम ओझा तारकेश्वर सिंह राम विद्या तिवारी जितेंद्र सिंह अनिल शर्मा तथा मनोज शर्मा आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।




Recent Comments