कार्यकर्ताओ ने लिया सकंल्प फिर से बनाएंगे मजबूत सरकार

मंत्री श्रवण कुमार ने रहुई कार्यकर्ता सम्मेलन में हुये शामिल

नालंदा से कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट
। 19 मई को होने वाले नालंदा संसदीय चुनाव में नालंदा के मतदाता विकास को महत्व दे रहे है। इसी का परिणाम है कि इस बार भी नालंदा में एनडीए प्रत्याशी जीत का परचम लहरायेगा। उक्त बातें ग्रामीण विकास सह संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने रविवार को रहुई प्रखंड मुख्यालय स्थित एक विधालय में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार ने जो विकास की योजनाएं धरातल पर उतारने का काम किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन योजनाओं को गति देकर सही रूप दिया। उसी का परिणाम है कि सुबे में विकास की गति बढ़ी है। हर क्षेत्र में हर वर्गों के लिए विकास की योजनाएं चल रही है। मतदाता उम्मीदवार को न देख विकास को देख अपना निर्णय ले रहे है। पूर्व विधायक इं. सुनील कुमार ने कहा कि एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार को हर वर्गों का समर्थन मिल रहा है। बैठक में जिस तरह के भीड़ उमड़ रही है उससे स्थिति स्पष्ट है। बिहार में नीतीश कुमार एवं केन्द्र में नरेन्द्र मोदी दोनों मिलकर जो विकास को गति दे रहे है, उसी का परिणाम है कि जनता पुनः केन्द्र में नरेन्द्र मोदी को समर्थन देने का मन बना लिया है। इस मौके पर जिप अध्यक्ष कुमारी मीर सिन्हा, महापौर वीणा कुमारी, पुर्व विधान पार्षद राजू यादव, नारायण यादव ,ठाकुर श्याम नन्दन सिंह ,पैक्स अध्यछ सरयुग प्रसाद सिन्हा,अनिल पासवान ,डॉ अशोक कुमार , पूर्व मुखिया विजय कुमार आदि उपस्थित थे।