
मांझी(सारण)। पर्यावरण दिवस के अवसर पर मांझी विधान सभा के पूर्व प्रत्यासी जितेन्द्र सिंह ने स्थानीय बलिया मोड़ पर एक शिविर लगाकर सैकड़ों राहगीरों तथा दुकानंदारों के बीच पौधा तथा मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने बृक्षारोपण कर अभियान की शुरुआत की। मौके पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से बृक्षारोपण व उनके संरक्षण को वर्तमान परिस्थिति में सर्वाधिक श्रेयस्कर तथा मानव सभ्यता के लिए चुनौती बताया। शिविर में एएसआई जयराम सिंह के अलावा टी एन सिंह अक्षय सिंह अंकित कुमार अमित कुमार कमलेश कुमार विकास कुमार तथा जगमोहन चौहान आदि अनेक लोग मौजूद थे।




Recent Comments