मांझी(सरन)। पैक्स चुनाव के लिए हुए नामांकन व स्कूटनी के बाद रविवार को नाम वापसी को लेकर मांझी पश्चिमी पंचायत से अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों के समर्थक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ के चैम्बर में ही आपस में भीड़ गए। कुछ देर के लिए भगदड़ की स्थिति बनी रही। जम कर हल्ला-गुला, खिंचा-तानी व हाथापाई हुई। फैट भी चले। माहौल पूरी तरह अफरा-तफरी का बन गया। ऐसा रुक-रुक कर दो बार हुआ। दो बार सभी लोगों को बाहर कर प्रखण्ड कार्यालय के दरवाजे बंद करने पड़े। बाद में बीडीओ ने थाने में फोन कर पुलिस को बुलवाया। उसके बाद भी विवाद नही रुका। गांव पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच बैठक हुई और मामले को निपटाने का प्रयास किया गया। हालाँकि उसके बाद भी दोनों पक्षों में तना-तनी की बात बताई जाती है। दरअसल अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी के समर्थक जहां एक सदस्य के प्रत्याशी के ऊपर नाम वापस लेने का दबाव बना रहा थे। जबकि दूसरे गुट के लोग किसी भी कीमत पर नाम वापस नही होने देने के पक्ष में थे। इसी बात को लेकर दोनों गुटों के समर्थक आमने-सामने आ गए। हालांकि बाद में परेशान सदस्य प्रत्याशी ने अपना नाम वापस लिया। रविवार को अध्यक्ष व सदस्य पद कुल 34 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए।
मांझी निर्वाची पदाधिकारी नील कमल ने 24 पैक्सों के लिए हुए नामांकन के बाद प्रखंड के तीन पंचायतों में कार्यकारिणी का कोरम पूरा नही होने के कारण पैक्स का चुनाव स्थगित कर दिया है। वहीं जैतपुर में पहले पैक्स चुनाव स्थगित किये जाने के कारण नामांकन नही हुआ था। उधर रविवार को अध्यक्ष व सदस्य पद के कुल प्रत्याशियों को मिला कर 34 लोगों ने अपने नाम वापस ले लिए।




Recent Comments