इसुआपुर में पैक्स चुनाव 11 दिसम्बर को,चुनावी सरगर्मी तेज

इसुआपुर(सारण)-11दिसम्बर को होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर लोगों में चुनावी पारा चढ़ने लगा है ।इसुआपुर प्रखण्ड में 13 पैक्स है ।जिसमे इसुआपुर तथा आतानगर पैक्स में निर्बिरोध उम्मीदवार है । सहवां तथा चकहन पैक्स का चुनाव नहीं हो रहा है ।वहीं लौवां पैक्स से राजेश राय व राजकुमार राय छपियां पैक्स से हरिकिशोर राय व मणिकांत यादव रामचौरा पैक्स से अनिल सिंह व विजय कुमार सिंह अगौथर सुन्दर पैक्स से नन्दकिशोर पांडे व काशीनाथ पांडे केरवा पैक्स से जगदीश राय व अंजू देवी डटरा पुरसौली पैक्स से रामबिशवास राय संजीव कुमार व शिवशंकर साह रामपुर अटौली पैक्स से अनिता देवी व विजय कुमार यादव निपनिया पैक्स से राजेश कुमार सिंह राजेश्वर कुमार व संजीव कुमार सिंह जयथर पैक्स से लालबाबू राय व राजेश राय चुनाव मैदान मैदान में हाथ आजमा रहे है ।सभी उम्मीदवार अपनी अपनी जीत निश्चित कर रहे हैं ।गांव कस्बों तथा बाजारों में चुनावी चर्चा चरम पर है ।