बेतिया:(प.च.)नरकटियागंज नगर मण्डल के व्यवसायी प्रकोष्ठ का विस्तार

न्यूज इन्पुट वरीय संवाददाता अर्जुन भारतीय की रिपोर्ट:-
नरकटियागंज अनुमंडल अन्तर्गत आज दिनांक 28/1/2018 दिन रविवार को भाजपा नरकटियागंज नगर मण्डल के व्यवसायी प्रकोष्ठ की एक बैठक व्यवसायी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष धनज्जय जायसवाल के कार्यालय में संपन्न हुई. जिसकी अध्यक्षता धनज्जय जायसवाल ने की जबकि संचालन संजय कुमार चौरसिया ने किया, आयोजित कार्यक्रम में धनञ्जय जायसवाल ने अपनी नरकटियागंज इकाई का विस्तार किया.

इस दौरान पूर्व प्रत्याशी रेणु देवी, पूर्व नप मुख्य पार्षद सुनील कुमार,व्यवसायी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन सोनी, मण्डल अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद ने अपने विचार व्यक्त किया. नगर मण्डल व्यवसायी प्रकोष्ठ का विस्तार इस प्रकार है धनंजय जायसवाल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष लालजी प्रसाद, शौकलाल प्रसाद, उदय कुमार, दीपक जायसवाल, सागर कुमार, महामंत्री संजय चौरसिया, निर्मल कुमार, नगर मंत्री विक्की सोनी, मनन सिंह, पप्पू कुमार, गुड्डू बाबा, बबलू गुप्ता, कोषाध्यक्ष मोनू कुमार, मीडिया प्रभारी बमबम कुमार, कार्यसमिति सदस्य सुजीत कुमार, रवि सोनी, अविनाश कुमार मनीष सर्राफ, दीपक कुमार, संजय गुप्ता, अभय व्यहुत, बबलू जायसवाल, राजेश्वरी, गोलू कुमार समेत 25 सदस्सीय समिति बनाई गई.