मांझी में देशी शराब के साथ तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मांझी(सारण)। स्थानीय थाना पुलिस ने दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर 30 लीटर देशी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने कटोखर गांव से विकर्मा चौधरी के पुत्र सुरज चौधरी व फुलमान अंसारी के पुत्र अकज अंसारी एवं घोरहट गांव oसे शिवजी चौधरी के पुत्र मनोज चौधरी को दस-दस लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।