मिशाल : डॉ आनंद शर्मा ने बदल दी बेगूसराय सदर अस्पताल की सूरत

बेगूसराय : सदर अस्पताल आज पूरे बिहार में चर्चा का विषय बना हुआ है इस बार यह चर्चा इस अस्पताल की खूबियों के वजह से हो रही है जो इसे सुबे के अन्य अस्पतालों से बिल्कुल ही अलग बना रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद अस्पताल उपाधीक्षक डॉ आनंद शर्मा ने इस अस्पताल की तस्वीर बदल दी है और यही कारण है कि स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर आनंद शर्मा के इस सराहनीय कदम की जमकर प्रशंसा हो रही है।

एक समय था जब बेगूसराय का सदर अस्पताल सिर्फ पोस्टमार्टम के लिए जाना जाता था लेकिन समय के साथ नीतीश सरकार में इस अस्पताल ने अपने तस्वीर को बदला और धीरे-धीरे इस अस्पताल में इलाज की कई सुविधाएं शुरू हो गई। फिर इस अस्पताल के उपाधीक्षक बने डॉक्टर आनंद शर्मा ने इस अस्पताल की तस्वीर को बदलने की ठान ली और सभी विभागों में एक बेहतर सुविधा देकर वहां के कार्य संस्कृति का बदलाव किया।

आज जहां बेगूसराय सदर अस्पताल में मरीजों के लिए बने वार्ड किसी बड़े निजी अस्पताल से कम नहीं दिखते वहीं सरकारी डॉक्टरों के लिए भी कई सुविधाएं हैं जिससे यहां के चिकित्सक मन लगाकर काम करते हैं और यहां आने वाले अधिकांश मरीज ठीक हो करके अपने घरों को जाते हैं। डॉ आनंद शर्मा ने निजी अस्पताल से भी बेहतर सदर अस्पताल को सजाया है और पार्किंग के साथ पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाएं भी लोगों को प्रदान की है। बेगूसराय सदर अस्पताल के इन तस्वीरों को जिलाधिकारी (डीएम) राहुल कुमार ने भी ट्वीट किया है. सोशल मीडिया पर लोग इन तस्वीरों की प्रशंसा कर रहे हैं.लेकिन आज जब सोशल मीडिया में अस्पताल चर्चा का विषय बना हुआ है तो आनंद शर्मा को काफी संतोष हो रहा है आनंद शर्मा कहते हैं कि आगे भी बेगूसराय सदर अस्पताल पूरे सुबे की पहचान बनेगी ऐसा उनका प्रयास है।