
मांझी(सारण)। शनिवार को मांझी पश्चिमी पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए सम्पन्न चुनाव में नागेन्द्र सिंह ने निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष प्रमोद सिंह को साढ़े तीन सौ मतों से पराजित कर दिया। इससे पहले देर शाम को सम्पन्न चुनाव में कुल 1451 मतदाताओं में से 657 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। सारण के डीसीएलआर पुष्पेंद्र कुमार बीडीओ नील कमल सीओ धनञ्जय कुमार तथा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह आदि पूरी प्रक्रिया तक मुस्तैद रहे। विजेता नागेन्द्र सिंह को 451 तथा प्रमोद सिंह को 173 मत हासिल हुआ। जीत की घोषणा होते ही बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों ने फूलमाला पहना कर तथा पटाखा फोड़ कर अपनी खुशी का इजहार किया।




Recent Comments