मांझी में राष्ट्रीय बजरंग दल का दीक्षा समारोह सम्पन्न
मांझी (सारण) मांझी के प्रसिद्ध राम घाट के समीप पेट्रोल पंप परिसर में राष्ट्रीय बजरंग दल के द्वारा त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया. समारोह में 150 बजरंगियों के बीच त्रिशूल का वितरण किया गया. सभी बजरंगियों को त्रिशूल दीक्षा भी दिलाई गयी. इस कार्यक्रम में अयोध्या में राममंदिर के निर्माण कराने सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी. इस अवसर पर भोला चौधरी, बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष राहुल मेहता, मनीष वर्मा, दुर्गेश गुप्ता, रामायण तिवारी, आदित्य बजरंगी, मनीष पांडेय, कमल नौन, जैश कुमार रवि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे. संचालन बबलू शर्मा ने की.