बाइक सवार अपराधियों ने महिला से 25 हजार छीने

परवेज अख्तर/सिवान;

बड़हरिया (सिवान) : थाना क्षेत्र के बड़हरिया-जामो मुख्यमार्ग के नूरा छपरा गांव के पास एक बाइक पर सवार दो लुटेरों ने बैंक से रुपये निकासी कर घर जा रही एक महिला से 25 हजार रुपया लूट लिया। साथ हीं लुटेरों का पीछा कर रहे पीड़िता के पुत्र को उसी मार्ग में अलसैफी इंस्टीट्यूट के समीप बाइक से गिराकर घायल कर दिया। बता दें कि थाना क्षेत्र के महबूब छपरा के गुलाबचंद महतो की पत्नी गायत्री देवी अपने पुत्र करण कुमार के साथ सेंट्रल बैंक से पैसे उठाने आई थी। बैंक से 25 हजार रुपया उठाकर पैन कार्ड, आधार कार्ड,पासबुक आदि के साथ अपने पर्स में रख ली। उसके बाद अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव की ओर निकली, लेकिन पहले से पीछा कर रहे लुटेरों ने उनका पर्स उमेश टाकीज के पास छीन लिया।
—