मांझी(सारण)। सोमवार की देर शाम स्थानीय जय प्रभा सेतु के एप्रोच मार्ग पर एक तेज रफ्तार टाटा इंडिगो कार अनियंत्रित होकर लगभग पचास फुट नीचे खाई में जा गिरी। उक्त दुर्घटना में कार चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची मांझी थाना पुलिस तथा स्थानीय ग्रामीणों ने टार्च की रोशनी के सहारे गाड़ी तथा दूर गिरे पड़े मृतक की झड़ी में ढूंढकर बाहर निकाला। बाद में शव को पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया गया। मृतक कोपा थाना क्षेत्र के कोपा दक्षिण टोला निवासी रौशन खान बताया जाता है।