महिला को शातिर ठगों ने बनाया शिकार , नकली कागज का बण्डल थमा 21 हजार रूपये लेकर भागे
बनियापुर (सारण): दिन दहारे दो शातिर ठगों ने बनियापुर बाजार से एक महिला से एक लाख रूपये के नकली कागज का बण्डल थमा 21 हजार रूपये ठगी कर भाग गए। जब बण्डल महिला देखी तो बेहोश हो गयी। जहां काफी संख्या में भीड़ जमा हो गयी। लोगों से सलाह पर महिला स्थानीय थाना में गयी।
घटना के सम्बन्ध में पीड़ित महिला लौंवा कला निवासी विन्देश्वर राय की पत्नी दुर्गावती देवी ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक बनियापुर में आवश्यक कार्य हेतु रुपया निकलने गयी थी। जंहा पहले दो युवक मौजूद थे। जब रुपया निकालकर वापस घर वापस जा रही थी तो बनियापुर के नजदीक दो अज्ञात युवक शातिराना चाल से एक नोट का बण्डल महिला के हांथ में थमा दिया। जिससे महिला का दोनों हांथ उलझ गया। इसी बीच महिला के झोले से बैंक से निकाले 21 हजार रुपया लेकर भाग गए। महिला के शिकायत के बाद पुलिस जांच कर रही है।