डोरीगंज मे बालू लदें तीन ट्रक , एक लोडर एवं एक बाइक जप्त
#तीन बालु धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज-
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज (सारण):
“”””””””””
स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआ घाट से पुलिस ने तीन बालु लदें ट्रक , एक लोडर एवं एक बाइक को जप्त किया है साथ ही मौके से फरार तीन बालु धंधेबाज की पहचान कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है ।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि सुचना पर की गयी छापेमारी मे महुआ घाट से तीन बालु लदें ट्रक एक लोडर एवं एक बाइक को जप्त किया गया है ।
वही मौके से सभी वाहन के चालक एवं बालु धंधेबाज पुलिस को देख फरार हो गए । सभी वाहन के मालिक एवं चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है वही
फरार तीन बालु धंधेबाज विक्की कुमार , विनायक प्रसाद सिंह उर्फ टारजन एवं रौशन कुमार की पहचान कर ली गयी है सभी दफ्दरपुर निवासी बताए जाते है जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाई की जा रही है ।




Recent Comments