महा कांटेस्ट समर 2 में महिला पुरुष जूनियर सीनियर कबड्डी का सेमीफाइनल मैच खेला गया

परसा – इंटेल्स द्वारा आयोजित 10 दिवसीय महा कांटेस्ट समर 2 में गुरुवार को महिला पुरुष जूनियर सीनियर कबड्डी का सेमीफाइनल मैच खेला गया।उद्घाटन निदेशक डॉ विश्वकर्मा शर्मा ने फीता काट कर किया।कब्बडी खेल के सेमीफाइनल मैच में कुल 18 टीम ने भाग लिया।मैच उद्घाटन के पूर्व सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले सभी महिला पुरुष खेलाड़ी को निदेशक डॉ शर्मा द्वारा जर्सी प्रदान किया गया।डॉ शर्मा ने कहा कि सभी खेल का फाइनल स पुरष्कार वितरण कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद के जन्म दिन यूथ डे 12 जनवरी के अवसर पर आयोजन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि सेमीफाइनल मैच में बजरंग क्लब नयागांव ने होली ऐंगल्स स्कूल को 16 अंक से आर एन मिशन पब्लिक स्कूल मुजौना ने रॉयल टाइगर परसा को 24 अंक से मिश्रवलिया ने बहर मरार को 25 अंक से जे एन वी देवती महिला ने बि के ज्ञान स्थली रसूलपुर महिला टीम को 20 अंक से माँ दुर्गा क्लब दरिहरा ने नव युवक गोस्वामी रामपुर को 43 अंक से रिविलगंज ने जीनियस स्टडी पॉइंट को मशरख महिला टीम ने परसा महिला टीम को पराजित कर फाइनल में स्थान बनाने में सफल रहा।वही जेपी टाइगर वनाम ग्रेस मिशन ,लायन क्लब रामदासचक वनाम यूथ क्लब बाजितपुर,तथा सीनियर पुरुष टीम का फाइनल मैच जारी था।मालूम हो कि महा कांटेस्ट में आयोजित 14 खेल में बिहार के छपरा सीवान वैशाली गोपालगंज पटना आरा बक्सर मुजफ्फरपुर हाजीपुर दरभंगा मोतिहारी जिला से खेलो में प्रतिभागी ने भाग लिया।जितेश कुमार अजीत कुमार राहुल कुमार पिंटू कुमार साकेत कुमार बिट्टू कुमार अलका कुमारी उपस्तिथ थे।