दो बसों की टक्कर में दर्जनों यात्री घायल

परसा(सारण) – सिवान शीतलपुर एसएच 73 पर भेल्दी थाना के सोनहो बजार पर दो बसों की टक्कर में दर्जनों यात्री घायल हो गया।घायलों में गोरखपुर के राजमनी भारती दरभंगा के श्याम साह मनेर के केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर कुशम कुमारी का उपचार सोनहो निजी क्लिनिक में किया गया। जबकि तरैया थाना के जगदीशपुर निवासी इम्तेयाज अंसारी मशरख के कुशुम देवी खुशबू कुमारी आंशिक रूप से घायल हुआ।घटना की सूचना मिलते ही भेल्दी पुलिस पहुँच घटना की जनकारी लिया और छतिग्रस्त दोनों वाहन को सड़क से हटा कर यातायात बहाल कराय।घाटना के संबंध में घायल यात्रियों ने बताया जाता है कि गुरुवार की अहले सुबह सिवान से सतीश ट्रेवल्स पटना जा रही थी तथा पटना से इंद्रजीत ट्रेवल्स सिवान की तरह जा रही थी।इसी बीच सोनहो गाँव के समीप प्राथमिक विद्यालय मोड़ पर ओभर टेकिंग के क्रम में दोनों बसों में आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गया।घटना के उपरांत आंशिक रूप से घायल दोनों बस के चालक वाहन छोड़ फरार हो गया।स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल यात्रियों को निजी क्लिनिक में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।तरैया थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी घायल यात्री इम्तेयाज अंसारी ने बताया कि बस की टक्कर में दो मोबाइल फोन सेट गायब हो गया है।