



सीवान शहर के डायट परिसर में शनिवार को परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ के प्रखण्ड इकाई कार्यकारणी, सीवान सदर की बैठक प्रखण्ड अध्यक्ष अजय कुमार एवं प्रखण्ड सचिव राधेश्याम यादव की संयुक्त अध्यक्षता में आहूत की गई। जिसमें संघ द्वारा चलाए गए आमरण अनशन के पश्चात् पदाधिकारियों के साथ हुए समझौते के अनुरूप एरियर भुगतान से शेष रह गए समस्याओं को संग्रहित करने, सातवें पे फिक्सेशन, आवास भत्ता सहित विभिन्न लंबित स्थानीय मांगो को लेकर समीक्षात्मक रणनीति तैयार की गई।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने सरकार का पुरजोर विरोध करते हुए बताया कि बिहार सरकार शिक्षकों के भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर उपेक्षापूर्ण हिटलरशाही रवैया अपना रही हैं। गरीब बच्चों को तराशकर कोहिनूर बनाने वाले अल्पवेतनभोगी शिक्षकों के स्वयं के बच्चों को प्रकाशोत्सव जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर भी अंधेरे में रोते-बिलखते देखा गया। जिला महासचिव रामप्रीत विद्यार्थी ने बताया कि कितनों के घर सिसकती हुई बेबस अरमानों के दीप जले तो कितनों के घर आंसुओं की फुलझड़ी को बहते हुए देखा गया। आलम यह है कि चार माह से लंबित वेतन से शोकाकुल नियोजित शिक्षक परिवार तंगी, भूख ,रोग एवं कर्ज के बोझ से दबकर शारीरिक एवं मानसिक रुप से क्षुब्ध हैं।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने कहा कि जिला के शिक्षा विभाग के कुछ कार्यालय दलालों एवं भ्रष्टाचारियों का अड्डा बन चुका हैं। जिसका कार्य अवैध अड्डों से संचालित हो रहा हैं । परिणाम स्वरूप भ्रष्टाचार को बल मिल रहा हैं । महासंघ भ्रष्टाचारियों के दमन के लिए कैम्प के माध्यम से प्रखण्डवार समेकित नया पुनरीक्षित वेतनमान निर्धारण की माँग जिला शिक्षा पदाधिकारी से की हैं ।
बैठक में जिला महासचिव रामप्रीत विद्यार्थी , जिलाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव , केशव राम ,राजीव कुमार , विजय कुमार पाल , जितेन्द्र कुमार सिंह , संतोष बैठा , कन्हैयालाल बैठा , संतोष सिंह , अतिश कुमार , नरसिंह सिंह , ललन यादव , छोटेलाल मांझी , विनय प्रकाश राम , पुष्पेन्द्र कुमार राम , धर्मेन्द्र यादव , बृजकिशोर सिंह , विनोद कुमार , हरेराम , नूरूल हक , जय प्रकाश , ब्रजेश कुमार , विकास कुमार सिंह , तौसीफ अहमद , अन्नू रानी , शहनाज खातून , राकेश कुमार , संजय कुमार सिंह , पप्पू कुमार गोंड़ , सुलोचना देवी , कुमारी शीला वर्मा , सुषमा देवी , सीमा कुमारी , मुन्नी कुमारी , रामनारायण यादव , उपेंद्र प्रसाद , अरविंद कुमार यादव , दिनेश राम , राजेश कुमार , रियाजुद्दीन , चन्द्रकिशोर प्रसाद , मृत्युंजय कुमार तिवारी , राजीव रंजन सिंह , अनिल कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे ।
———-
विद्यार्थी बुकलेस एवं शिक्षक वेतनलेस : मंगल
सीवान- : बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मंगल कुमार साह ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर कहा कि सरकार वेतन भुगतान के नाम पर राज्य के नियोजित शिक्षकों को ठग रही हैं।बिहार देश का पहला ऐसा राज्य है जहाँ के विद्यार्थी बुकलेस एवं शिक्षक वेतनलेस हैं।राज्य की बदहाली शिक्षा व्यवस्था की उत्तरदायी स्वयं सरकार हैं।सरकार सूबे के नियोजित शिक्षकों के वेतन कटौती कर अपना चेहरा चुमकाने में लगी है,इसका जीता -जागता प्रमाण पिछले चार महिने से नियोजित शिक्षकों का वेतन भुगतान नही होना हैं।सरकार संवेदनाओं की सारी सीमाओं को पार कर बिना आवंटन के वेतन भुगतान हेतु आदेश निर्गत कर रही हैं।इस प्रकार का पत्र जारी करना विभाग की मानसिकता दीवालिएपन का परिचायक हैं।नियोजित शिक्षकों के वेतन भुगतान हेतु सरकार के शिक्षा सचिव पत्रांक 1038 दिनांक 17-10-2017 के द्वारा पत्र जारी किया गया जिसमें अक्तूबर 2017 का अग्रिम वेतन देने का निर्देश हैं ।जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसा ही सरकार की रवैया रही तो छठ भी पार कर जाएगा,वेतन भुगतान नहीं हो पाएगा। नियोजित शिक्षकों का वेतन भुगतान काल्पनिक बनकर रह जाएगा।नियोजित शिक्षक सोंच में पड़े हैं कि अपने बच्चों के कपड़ा एवं पटाखे कहाँ से खरिदारी करेंगे।नियोजित शिक्षक समाज को देखते हुए कर्ज लेने के लिए मजबूर हो रहें हैं।




Recent Comments