कॉलेज के प्राचार्य ने सेवा निवृत्ति की उम्र बीत जाने के बाद भी पद पर है काबिज , मुख्यमंत्री के पास भेजा शिकायत
मढ़ौरा (सारण)
स्थानीय पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज में एक नया मामला प्रकाश में आया है I कॉलेज से हटा दिए गए एक व्याख्याता ने वर्त्तमान प्राचार्य पर नौकरी की उम्र की समाप्ति के बाद भी प्राचार्य पद पर बने रहने का आरोप लगाया है I हिंदी के द्वितीय पद पर नियुक्त किये गए व्याख्याता कुमार बसंत ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और डीएम को एक आवेदन देकर कहा है कि जन्म तिथि में हेरफेर कर नौकरी पर बने हुए है I कुमार बसंत सिंह का कहना है कि प्राचार्य निरसु नारायण सिंह ने दो वर्ष पहले सेवा निवृत्ति की उम्र सीमा समाप्त कर ली थी इसके बाद भी पद पर बने हुए है I अपने आवेदन पर समुचित कारवाई नहीं होने पर निराश आवेदक ने मुख्यमंत्री को आवेदन कर न्याय का गुहार लगाया है।
प्राचार्य पर उम्र में जालसाजी कर सही तथ्य छुपाने का आरोप –
आवेदन में आरोप है कि इंटर कॉलेज के प्राचार्य सह सचिव निरसू नारायण सिंह सेवा निवृत्ति की उम्र सीमा 60 वर्ष दिनांक 24 जुलाई 2017 को पुरा हो चूका है I आवेदक का कहना है कि विहार विद्यालय परीक्षा समिति के वेवसाईट पर इनके सेवा निवृत्ति की तिथि 24-07-2019 अंकित है I जबकि गांधी स्मारक उच्च विद्यालय बरदहियां ने आरटीआई में निरसू नारायण सिंह का जन्म तिथि के 24 जुलाई 1957 का सत्यापित कॉपी उपलब्ध कराया है I
क्या कहते है प्राचार्य –
इस संबंध में पुछे जाने पर प्राचार्य ने कहा कि वे उम्र के मामले को लेकर उच्च न्यायालय में रीट दायर कर चुके है I इस मामले को लेकर न्यायालय के निर्णय का सभी को प्रतीक्षा और सम्मान किया जाना चाहिए ।
-निरसूनारायण सिंह, प्राचार्य पंडित जवाहर लाल कॉलेज- मढ़ौरा




Recent Comments