मशरक में कड़ी सुरक्षा के बीच पैक्स चुनाव हल्की नोक झोंक के बीच शांतिपूर्ण सम्पन्न

मशरक(सारण) : मशरक प्रखण्ड के 10 पंचायतो में हुए दूसरे चरण के पैक्स चुनाव हल्की नोक झोंक के बीच शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। मशरक बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी राजीव कुमार सिन्हा ने 53 प्रतिशत मतदान होने की पुष्टि किया। उन्होंने कहा कि प्रखंड के 10 पैक्स के कुल- 14364 मतदाताओं में 7 हजार 623 मतदाताओ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पंचायत में अध्यक्ष पद के 37 उम्मीदवार व सदस्य पद के लिये उम्मीदवारों के लिए चुनाव हुआ। जिसका मतदाताओ ने बैलेट के माध्यम से मुहर लगाकर उनके जीत का फैसला मतदान पेटिका में बंद कर दिया। मतदाताओ में चुनाव को लेकर काफी सक्रियता देखा गया, सुबह से ही लम्बी लाइन लगाकर मतदाता पहले मतदान किये। इसके बाद ही कोई काम में जुटे, मदारपुर, जजौली पंचायत के बूथ पर नोक -झोक के भी मामले सामने आये जो बूथ पर से गांव के रास्ते पर भी नजर आये । प्रशासनिक अधिकारियो की संवेदनशीलता व पुलिस बल की मुस्तैदी से चुनाव शांतिपूर्ण रहा। मढौरा एसडीओ विनोद कुमार तिवारी, डीएसपी धीरेन्द्र कुमार साह, पुलिस इंस्पेक्टर बालेश्वर राय, सीओ ललित कुमार सिंह ,थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा सहित दर्जनों उच्च अधिकारियों के द्वारा दिनभर बूथों का मुआयना करते रहे। जिससे अशांति फैलाने वाले दूर दूर तक नजर नही आ रहे थे। बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी राजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रखंड के 53 प्रतिशत मतदान हुआ है। मशरक में पैक्स चुनाव शांति पूर्ण व निष्पक्ष रूप से संपन्न होने की पुष्टि किया। कुछ बूथो पर शाम तीन बजे के बाद भी लम्बी लाईन लगी रही।




Recent Comments