
इसुआपुर(saran): प्रखंड के जयथर पंचायत के गुनराजपुर गांव में दीपावली के दिन दोपहर में अचानक आग लग जाने से इंदु देवी पति भूषण मांझी का फुसनुमा घर जलकर राख हो गया. इस आग लगी की घटना में इंदु देवी के घर में रखा सारा सामान पलंग, बिछावन ,बक्सा, जरूरी कागजात ,पेटी में रखा दस हजार रुपये ,कपड़ा ,जेवरात गेहूं, चावल जलकर राख हो गया .आग लगी की घटना के बाद पीड़ित परिवार सड़क पर आ गया है. घटना की सूचना पर तरैया थाना मौके पर पहुंची तथा घटना का एफआईआर दर्ज कर लिया .वही अंचल कार्यालय से अभी तक कोई भी पदाधिकारी नहीं पहुंच सका है .जिसके चलते पीड़ित परिवार को राहत नहीं मिल पाया है .वहीं पंचायत के मुखिया राजीव रंजन सिंह उर्फ गुन्नू सिंह पीड़ित के घर जाकर उन्हें सांत्वना दी तथा हर संभव मदद करने का वादा किया.




Recent Comments