मशरक पुलिस ने देशी शराब के साथ महिला समेत दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मशरक (सारण)मशरक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग अलग स्थानों पर छापामारी कर देशी शराब का सैकड़ों पाउच समेत दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर सोमवार को छपरा मंडल कारा भेज दिया। जेल भेजे गए शराब कारोबारियों में मशरक थाना क्षेत्र के लखनपुर के महिला आलम निशा एवं बंगरा के राजेश महतो का नाम शामिल है।
थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मशरक थाना क्षेत्र के लखनपुर एवं बंगरा में चोरी छिपके देशी शराब की बिक्री हो रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लखनपुर में छापामारी अभियान चलाया। छापामारी के दौरान लखनपुर मोड़ पर एक गुमटी में बच्चा मियाँ के पत्नी आलम निशा उजला रंग के पोलिथीन में बांधा हुआ करीब 100-100 एमएल का देशी शराब (कच्चा स्प्रीट) 30 पाउच तीन लीटर बरामद किया। मौके से महिला कारोबारी आलम निशा को गिरफ्तार कर लिया। वही बंगरा गांव में छापामारी कर हरा रंग के प्लास्टिक के गैलन में 5 लीटर देशी शराब बरामद कर लिया। मौके से शराब कारोबारी राजेश महतो को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों शराब कारोबारियों पर मशरक थाना में काण्ड संख्या 297/18 दर्ज कर नामजद अभियुक्त बनाया गया है।




Recent Comments