तरैया, सारण। जीआर सूची संधारण कार्य में और तेजी लाने के लिए रविवार को अंचलाधिकारी अंकु गुप्ता ने सभी पंचायतों के मुखिया के साथ बैठक की। बैठक में उपस्थित मुखिया एवं प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी ने कहा कि विभागीय निर्देशानुसार प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के शिक्षकों को इस कार्य में लगाया गया है। लेकिन तरैया अंचल इस कार्य में बहुत पीछे जा रहा है। इसलिए आप लोग अपने स्तर से इसमें हर संभव सहयोग करें और यथाशीघ्र इस कार्य को पूरा कराएं। आगे उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में आए बाढ़ के समय में जीआर राशि की सहायता का लाभ ले चुके लाभुकों की सूची को ही आधार नंबर और बैंक अकाउंट नंबर से सत्यापित करते हुए अद्यतन करना है। समय से अगर इसे करके नहीं भेजा गया तो हमारे क्षेत्र के लोग आगामी समय में लाभ लेने से वंचित रह जाएंगे। इसलिए आप लोग यथाशीघ्र इस सूची को अद्यतन करा कर भिजवाने में सहयोग करें। बैठक में उपस्थित सभी मुखिया एवं प्रतिनिधियों ने अंचलाधिकारी के प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार करते हुए इस कार्य में सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई और एक स्वर में मांग किया कि अभी भी हमारे प्रखंड के बहुत लोग इस योजना के लाभ से वंचित हैं। उनके विषय में विचार किया जाए एवं उनका नाम जीआर सूची में जोड़ा जाए। इस पर अंचलाधिकारी ने कहा कि अब तक प्राप्त निर्देशों के अनुसार विगत में जीआर सहायता राशि का लाभ ले चुके लाभुकों की सूची अद्यतन करना है। आगे मैं आपके आग्रह को वरीय पदाधिकारियों तक पहुंचाऊंगी और जैसा निर्देश मिलेगा वैसा किया जाएगा। बैठक में सरेया रत्नाकर मुखिया संजीव कुमार सिंह, डुमरी मुखिया प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू, चैनपुर मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार यादव, पचभिंडा मुखिया प्रतिनिधि मो. आजाद उर्फ टनटन, भटगाईं मुखिया विजेंद्र माझी समेत अन्य मुखिया एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
[23/05, 6:45 pm] ripo ranjan srivastav: जीआर सूची संधारण में रुचि नहीं लेने पर बीईओ को नोटिस

तरैया, सारण। प्रखंड में चल रहे जीआर सूची संधारण कार्य में रूचि नहीं लेने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को शो कॉज नोटिस कर उन्हें 24 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा गया है। इस संबंध में तरैया अंचलाधिकारी अंकु गुप्ता ने शो कॉज नोटिस जारी करते हुए लिखा है कि अंचल कार्यालय के पत्रांक-331 दिनांक 10 मई 2021 को आपको जीआर सूची शिक्षकों से संधार्रित कराने का निर्देश दिया गया था। इस संबंध में 21 मई 2021 को प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित करके उन्हें जीआर सूची अद्यतन करने के लिए सौंपी गई थी। तबसे अधोहस्ताक्षरी द्वारा लगातार आपको इस कार्य के लिए कहा जाता रहा एवं अंचल कार्यालय के पत्रांक-344 दिनांक 18 मई 2021 के द्वारा भी आपको स्पष्ट रूप से कहा गया था कि इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परंतु इसके बावजूद भी आपके द्वारा इसमें कोई खास रूचि नहीं दिखाई गई। आगे उन्होंने लिखा है कि अगर आपका रवैया ऐसा ही रहा तो आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत क्यों न आपके ऊपर दण्ड लगाया जाए और इस लापरवाही की सूचना वरीय पदाधिकारियों को दे दी जाए। 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगते हुए तरैया अंचलाधिकारी ने लिखा है कि अगर आपके द्वारा 24 घंटे के अंदर कोई स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया तो यह मान लिया जाएगा कि आप को इस संबंध में कुछ नहीं कहना है और आपके द्वारा इस आपदा जैसी महत्वपूर्ण कार्य में बरती गई लापरवाही की सूचना विधि सम्मत कार्रवाई हेतु वरीय पदाधिकारी को दी जाएगी।