सारण :श्री धर्मनाथ पंचांग सम्पादक मण्डल की हुई बैठक 

छपरा 
श्री धर्मनाथ पंचांग सम्पादक मण्डल की बैठक की अध्यक्षता महंत विन्धेश्वरी पर्वत जी ने किया ।हरिहर नाथ से लेकर महेन्द्रा नाथ तक विद्वानो ने सुझाव एवम विचार-विमर्श का आदान-प्रदान किया ।मानस मधुकर संदीपाचार्य, पंचांग के प्रधान संपादक प0 आचार्य सुरेन्द्र नाथ ओझा ,गुरूदेव आचार्य विश्वनाथ त्रिपाठी ,महेन्द्रा नाथ से आए आचार्य त्रिलोकी नाथ सभी विचार विमर्श किया ।त्रिलोकी नाथ जी ने संस्कृत, संस्कार और संस्कृति को बचाने की आवश्यकता कही ।मंच संचालन आचार्य हरे राम शास्त्री तथा धन्यवाद ज्ञापन सुभाष पाण्डेय ने किया ।बैठक की अध्यक्षता महंत विन्धेश्वरी पर्वत ने किया ।बडी संख्या मे आचार्य पंडित उपस्थित हुए जिनमे प्रमुख रूप से आचार्य चन्द्रभान त्रिपाठी ,आचार्य संजय पाठक, आचार्य पिन्टू ओझा ,आचार्य कमलेश मणि त्रिपाठी ,पण्डित प्रेम कुमार मिश्र, पण्डित अरूण कुमार पुरोहित वगैरह थे ।