दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया पुलिस ने 14700 रुपये के जाली नोट के साथ एक महिला तस्कर सहित 4 लोगो को गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी देते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि भारतीय जाली नोट के साथ तस्कर सीमा क्षेत्र से गुजरने वाले हैं । इस सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक द्वारा एसडीपीओ नरकटियागंज नेसार अहमद के नेर्तृत्व में एक टीम गठित कर छापामारी करने का आदेश दिया। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 14700 रुपये के भारतीय जाली नोट के साथ मैनाटांड़ थाना के पश्चिमी पकुअहवा निवासी एक महिला तस्कर नुरंजनति खातून , गौनाहा थाना के सहोदरा निवासी छोटे देवान तथा नेपाल के भेड़िहरवा निवासी समसुद्दीन मियां एवं शिवशंकर चौरसिया को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। गठित पुलिस टीम में बलथर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान, पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार, सहोदरा थानाध्यक्ष कृष्णमुरारी गुप्ता और मैनाटांड़ थाना के पु0अ0नि0 धनंजय कुमार शामिल थे।





Recent Comments