
पानापुर(सारण)जिलापार्षद प्रतिनिधि अभिषेक रंजन सिंह उर्फ मुनचुन सिंह ने प्रखंड में आई विनाशकारी बाढ़ से पीड़ितों को मदद के लिए हाथ बढ़ाया है । उन्होंने नाव से बाढ़पीड़ितों के घर जाकर उनका कुशल क्षेम पूछा एवं हरसंभव मदद का आश्वासन दिया । उन्होंने कहा कि आपदा कि इस घड़ी में हर बाढ़पीड़ितों की मदद करने के लिए मैं सदैव तत्पर हूं । उन्होंने कहा कि गत माह आयी बाढ़ के दौरान मैंने दर्जनों बाढ़पीड़ितों को तिरपाल उपलब्ध कराया था । उन्होंने बताया कि प्रशासनिक उपेक्षा के बावजूद प्रखंड के सैकड़ो बाढ़पीड़ितों को भूखे मरने नही दिया जाएगा एवं उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध करायी जायेगी ।




Recent Comments