मढ़ौरा में पॉलिटेक्निक परीक्षा केंद्र पर इंजीनियरिंग के परीक्षार्थियों ने किया पथराव व हंगामा

मढौरा (सारण) : सोमवार कों स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में परीक्षार्थियों ने पथराव कर हंगामा किया.जिससे कॉलेज के प्रबंधन की सुचना पर पुलिस गश्ती की गाड़ी जब केंद्र पर पहुंची तो हंगामा खड़ा कर रहे परीक्षार्थी फरार हो गये.

बताया जाता हैं कि आर्यभट्ट विश्विद्यालय से संबध सीवान इंजीनियरिंग कॉलेज के परीक्षार्थियों का सोमवार कों चौथे पेपर का परीक्षा था.परीक्षा शांतिपूर्ण बीत जाने के बाद परीक्षार्थी बाहर आने पर इकठ्ठा होकर सिलेबस से बाहर के प्रश्न पूछे जाने का आरोप लगा रोड किनारे से कैम्पस में पथराव कर अपना बिरोध कर रहे थे.वहीं कुछ परीक्षार्थी रोड किनारे चहारदीवारी से सटे उगे घास में आग लगा दी.इसको लेकर कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस कों जानकरी दी.लेकिन पुलिस के पहुंचने के पहले ही परीक्षार्थी वहां से निकल गये.

परीक्षा केंद्र के नियंत्रक आशीष गौरव ने बाताया की नकल की छूट नहीं देने के कारण परीक्षार्थी बहाना बनाकर बाउंड्री के बाहर हंगामा किया.परीक्षा शांतिपूर्ण बीत चुका था.बाहर हंगामा करने से परीक्षा पर कोई असर नहीं हैं.




Recent Comments