तरैया(सारण) 17.06.2020।थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जमीन विवाद को लेकर मारपीट में 15 लोग घायल हो गए है।जिसमें शहनवाजपुर गांव के मुस्कान,आरिफ,शमशाद अंसारी,रेशमा खातुन,यास्मीन खातुन, नूरघानी,भिरगुनाथ सहनी व बबलू कुमार शामिल है।वही तरैया गांव निवासी सद्दाम हुसैन,फुलतारा खातुन, तबाना खातुन,जमीर आलम,मो. आजाद,मो.जलालुद्दीन,साबिर अली शामिल है।उक्त घायलों का उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया।