मढ़ौरा के सरकारी आईटीआई में नौ जनवरी को लगेगा पीएम अप्रेंटिसशिप मेला

मढ़ौरा (सारण) । सरकारी आईटीआई खेदन प्रसाद औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 9 जनवरी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन होगा । इसकी जानकारी सरकारी आईटीआई के प्राचार्य ने देते हुए बताया की अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन कोविड-19 के गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए किया जाएगा । इस राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला में कई कंपनियां कैम्पस के लिए पहुंचेगी । अप्रेंटिसशिप मेला में क्षेत्रीय और बाहरी प्रतिष्ठान से आईटीआई उर्तिण छात्र शामिल हो सकते है ।