सारण/दरियापुर। प्यार और धोखा आज आम बात सी हो गई है. धोखा देना कई इंसान की फितरत सी हो गई है. अब प्यार में धोखा के बाद आजकल शादी के बाद धोखा देने का एक ट्रेंड सा बन गया है. ऐसा ही एक मामला दरियापुर थाना क्षेत्र के साहो सराय गांव से सामने आया है. एक युवक ने पश्चिम बंगाल खिदिरपुर की एक युवती से पहले प्रेम किया. उसके उपरांत पिछले साल मार्च में कोर्ट में शादी रचाई और शादी के 2 माह बाद वह अपनी पत्नी को छोड़कर बंगाल से बिहार चला आया. उक्त युवक की नई नवेली पत्नी ने पति की दूसरी शादी रचाई जाने की बात सुनी फिर वह बंगाल से बिहार पहुंच गई।* *🔹इस संबंध में खिदिरपुर की कविता भारद्वाज ने हलचल न्यूज को बताया कि यहां के दरियापुर थाना अंतर्गत साहो सराय का युवक खिदिरपुर स्थित होटल संचालक है. वहां दुकान पर आने जाने के क्रम में दोनों के बीच प्यार हो गया. बात आगे बढ़ते बढ़ते युवती ने अपने माता-पिता के रजामंदी से कोलकाता कोर्ट में बीते 1 मार्च को शादी रचाई. शादी के एक महीना बाद उक्त युवक अपनी नई नवेली पत्नी को छोड़कर फरार हो गया. कबिता ने बताया कि पति सहित ससुराल वाले दहेज का मांग करने लगे जो देने में असमर्थ हूं और नहीं देने पर दूसरी शादी रचाने वह घर चला आया।* *👉🏻विवाहिता ने बताया कि जानकारी मिली है कि उसका पति आगामी 15 जून को कहीं दूसरे जगह अपनी शादी रचा रहा है. वह लगभग 1 माह से अपने एक संबंधी के यहां पटना रह रही है. विवाहिता ने दरियापुर पुलिस को इन सारी बातों से अवगत करा दिया है तथा इस आशय का एक आवेदन भी पुलिस को दी है. वह पुलिस से आशंका जताई है कि अगर वह घर गई तो ससुराल वाले उसकी हत्या कर सकते हैं*