
दरियापुर(सारण)।
डेरनी थाना क्षेत्र के खानपुर बाजार पर मंगलवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा छह दुकानों से नकदी समेत सामान चोरी करने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार खानपुर बाजार पर दुकानदार रोज की भांति मंगलवार को भी शाम 7 बजे तकअपनी दुकान खुली रखी थी जिसके बाद सभी लोग अपना-अपना दुकान बंद कर घर चले गए। जब रात हुयी तो चोरों द्वारा चंद्रकांत उर्फ भीम जनरल स्टोर दुकान,सियाराम सिंह शादी सजावट की दुकान, जयप्रकाश सिंह मिठाई दुकान , भानु सिंह आटा चक्की, भोला सिंह लिट्टी दुकान एवं बलदेव पंचर दुकान में नकद सहित सामानों की चोरी कर ली गयी। जिसमे समान व नगद सहित लगभग एक लाख रुपये की चोरी चोरो द्वारा कर लिया गया। इसकी जानकारी दुकानदारों को बुधवार सुबह हुई जब दुकान का गेट खुले होने की जानकारी मिलने के बाद दुकानदार दुकान पर पहुच अपने सामान और रुपये की जांच पड़ताल किये। एक ही रात छह दुकानों में चोरी की खबर से व्यापारी तथा गांव के लोग जुट गए और चोरो द्वारा चोरी की घटना पर बात करने लगे और एक ही रात छह दुकानों में चोरी से नाराज व्यापारियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। जिसके बाद चैकीदार की सूचना पर पुलिस अपने दल बल के साथ मौके पर पहुच जांच पड़ताल कर चली गयी। समाचार लिखे जाने तक चोरी की घटना को लेकर दुकानदारों द्वारा थाने में कोई लिखित आवेदन नही दिया गया था।




Recent Comments