परवेज अख्तर / सीवान
लकड़ी नबीगंज/ सीवान: जामो थाना क्षेत्र के जामो गफार मोड़ स्थित एअरटेल टावर के समीप अब्दुल बारी के करकट नुमा घर में बीती रात चाय बनाने के क्रम में गैस लिक कर गया जिससे अचानक आग लग गई और देखते ही देखते घर जलकर स्वाहा हो गया। इस घटना मे बेडशीट कपड़ा बक्सा नगद और कागजात सहित करीब हजारों रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर खाक हो गया। आग की लपटों को देख आसपास के लोगों ने पहुंच पंपसेट एवं दमकल चला कर आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही जामो पुलिस भी पहुंच सहयोग किया तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। अब्दुल बारी फिलहाल अपने बथान में रहते थे मूल निवासी जामो थाना क्षेत्र के भलूई गांव निवासी बताए जाते हैं