
सारण/भेल्दी
संदलपुर व बजरंग चौक लहेर छपरा में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं में चोरों ने 1.20 लाख रुपए नगदी समेत हजारों के जेवर चुराकर फरार हो गये।
मिली जानकारी के अनुसार भेल्दी थाने के संदलपुर गांव के कामेश्वर सिंह के घर के पीछे से चोरों ने कमरे में प्रवेश कर एक लाख रुपए व करीब 80 हजार रूपए के गहने लेकर फरार हो गये।वहीं दूसरी घटना बजरंग चौक लहेर छपरा स्थित अर्पित कम्प्यूटर सेंटर का करकट तोड़ चोरों ने 20 हजार रूपए नगदी समेत मोबाइल,लैपटॉप,प्रिंटर,चुरा लिए।इस संबंध में लहेर छपरा गांव के दुकानदार चंदन कुमार शर्मा ने थाने में एक आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।




Recent Comments