
मढ़ौरा(सारण) । अनुमंडल स्थापना दिवस उत्सव समारोह सह मढ़ौरा महोत्सव कार्यक्रम में आयोजित हुई अनुमंडल स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिता से जुड़े टेक्निकल सदस्यों को एसडीओ योगेंद्र कुमार ने सम्मानित किया । इस दौरान एसडीओ योगेंद्र कुमार ने कहा कि अनुमंडल स्तर पर आयोजित की गई प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में टेक्निकल सदस्य व पीटी शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी । इनके सक्रिय योगदान से बालक बालिकाओं के बीच पेंटिंग, रंगोली, भाषण, वाद विवाद प्रतियोगिता, क्विज, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर की रेस, लांग जंप, हाई जंप, शॉटपुट डिस्कस, कबड्डी, खो-खो, हैंडबॉल, वुशु सहित अन्य खेल आयोजित किए गए थे । सभी प्रतियोगिताओं से न सिर्फ बच्चें चयनित हुए बल्कि उनकी प्रतिभा को भी बाहर आने का अवसर मिला था । टेक्निकल सदस्यों ने इन प्रतियोगिताओं को न सिर्फ संपन्न कराया बल्कि शैक्षणिक और खेलकूद प्रतियोगिता से उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं के चयन में भी अपनी भूमिका का निर्वहन किया है ।
निम्न शिक्षक व पीटी शिक्षक हुए सम्मानित
सम्मानित होने वाले टेक्निकल सदस्यों में डॉ नागेंद्र राय, शिवा कुमारी, बिंदु कुमारी, सोनी कुमारी, नयनमणी कुमार, मुकेश कुमार वर्मा, अविनाश कुमार पांडे, पंडित विनय कुमार, अवधेश प्रसाद, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार प्रजापति, सुनील कुमार द्विवेदी, विकास कुमार सिंह, अरुण कुमार ओझा, फुटबॉल कोच प्रभाकर कुमार उर्फ मोनू, रंजना कुमारी, शंकर प्रसाद यादव, गुलाम मनेरी, परवेज आलम, राजन कुमार, रमाकांत राय, मनोरंजन कुमार सिंह, राकेश यादव, कृष्णानंद प्रसाद को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया । एसडीओ योगेन्द्र कुमार ने एएसडीओ ने नलिन प्रताप राणा और डीसीएलआर रविशंकर पाण्डेय को अनुमंडल स्थापना दिवस पर विशेष स्मृति चिन्ह प्रदान किया । इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक के व सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में लालबाबू गिरि का नाम शामिल था




Recent Comments