सारण:किसानों से ससमय धान की खरीदारी की जाय – राजेश

इसुआपुर . 
पैक्स अध्यक्षों की बैठक इसुआपुर के धर्मशाला परिसर में व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई .जिसमें किसानों से धान अधिप्राप्ति के लिए चर्चा की गई .अध्यक्ष ने किसानों से युद्ध स्तर पर ससमय धान की खरीदारी कर लेने की बात पैक्स अध्यक्षों से कही .सरकार द्वारा धान का समर्थन मूल्य 1550 रूपए निर्धारित किए जाने की भी जानकारी दी गई .वहीं प्रखण्ड में व्यापार मंडल गोदाम व पैक्स गोदाम भवन बनाने के लिए स्थल का चयन कर विभाग को लिखे जाने पर चर्चा की गई .बैठक में प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी अखिलेश्वर दूबे ,पैक्स अध्यक्ष नंदकिशोर पाण्डेय ,राघव सिंह ,राजेश राय ,जितेन्द्र सिंह ,लालबाबू राय ,उर्मिला देवी ,हरिकिशोर राय ,सुरेन्द्र सिंह ,संजीव कुमार तथा अनिल सिंह ने विचार रखे .