
पटना(अनूप नारायण सिंह) : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से डेब्यू करने के बाद काफी सुर्खियों में हैं. वैसे तो अनन्या पांडे (Ananya Panday) इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ की शूटिंग में बिजी हैं, लेकिन वह इस फिल्म के अलावा जल्द ही ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) के साथ ‘खाली-पीली’ (Khali Peeli) में भी नजर आने वाली हैं. फैंस इस जोड़ी को पर्दे पर साथ देखने के लिए काफी बेताब थे. लेकिन खास बात तो यह है कि फैंस के अलावा खुद एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी ईशान खट्टर के साथ करने के लिए बेताब थीं. इस बात का खुलासा अनन्या पांडे ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में किया है. हालांकि, खाली-पीली के जरिए अनन्या पांडे की ये इच्छा पूरी होने जा रही है. अनन्या पांडे बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बिटिया हैं, और चंकी पांडे (Chunky Panday) का जन्मदिन है. अनन्या पांडे ने बहुत ही क्यूट अंदाज में पापा चंकी पांडेय को बर्थडे विश भी किया है.




Recent Comments