
कार्यपालक पदाधिकारी एवं नगर प्रबन्धक राजगीर के खिलाफ होगा ऐतिहासिक आंदोलन : भदानी
कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट/राजगीर : सोमवार नालंदा फुटपाथ दुकानदार अधिकार मंच की मासिक बैठक बड़ी संगत में हुई। जिसमें कई अति महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे गोपाल भदानी ने कहा कि फुटपाथ दुकानदारों को नगर पंचायत के द्वारा सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है । जबकि पथ विक्रेता कानून 2014 में लागू किया गया था । उसके आधार पर बिहार सरकार ने पथ विक्रेता कानून 2017 बनाया। इसके बावजूद नगर क्षेत्र में विक्रय करने वाले फुटपाथी दुकानदारो का आज तक परिचय पत्र भी निर्गत नहीं किया जा सका है। जिसको लेकर संगठन काफी संवेदनशील है। जल्द ही नगर पंचायत के कार्यपालक एवं नगर प्रबंधक के खिलाफ ऐतिहासिक आंदोलन होगा । इसके लिए सभी फुटपाथ दुकानदार भाई तैयार रहें।
मौके पर मंच के संरक्षक उमराव प्रसाद निर्मल ने कहा कि राजगीर एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल है यहां लाखों देशी-विदेशी पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है लेकिन आज तक वेंडिंग जोन का कार्य अधर में है। इस पर नगर पंचायत कार्यवाही नहीं किया तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा।
मौके पर मंच के कोषाध्यक्ष प्रोफेसर बृजनंदन प्रसाद, राजीव कुमार, चंदन कुमार, राजेश कुमार, संजय कुमार, गुलशन कुमार, भूषण राजवंशी, राघो देवी ,सरोज देवी, मदन बनारसी , कुंदन कुमार के अलावे नगर के सभी फुटपाथ दुकानदार उपस्थित थे।




Recent Comments